{"_id":"60e33d8a8ebc3e6515659f3d","slug":"19-officers-found-defaulter-in-complaint-resolving-amethi-news-lko5856145117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारण में 19 अफसर डिफॉल्टर, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारण में 19 अफसर डिफॉल्टर, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में 19 अफसर डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंच गए हैं। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने सभी को नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल शिकायत निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित कुमार प्रतिदिन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर जिम्मेदारों को अवगत कराने में जुटे हैं।
बावजूद इसके लिए सोमवार को तहसीलदार गौरीगंज के स्तर पर 14, सहायक विकास अधिकारी जगदीशपुर, पूर्ति निरीक्षक मुसाफिरखाना व बीडीओ शाहगढ़ के स्तर पर चार-चार, सहायक विकास अधिकारी तिलोई, बीडीओ भेटुआ व जगदीशपुर तथा ईओ जायस के पास दो-दो तथा सहायक विकास अधिकारी भेटुआ व भादर, सीडीपीओ सिंहपुर व बाजार शुकुल, सीएचसी अधीक्षक जायस, एक्सईएन विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं ईओ मुसाफिरखाना के स्तर एक-एक शिकायत लंबित पड़ी है।
विज्ञापन
समयावधि बीत जाने के बावजूद शिकायत लंबित होने से डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंच गई है। 19 अफसरों के डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचने की जानकारी होने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी को नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुण-दोष के आधार निस्तारण करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने शिकायत निस्तारित नहीं होने तथा भविष्य में शिकायत निस्तारण में डिफाल्टर होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।