फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   19 new corona case in amethi

अमेठी में 193 हुई एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या

Tue, 11 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
19 new corona case in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बमुश्किल एक पखवारा पहले दहाई में रही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 193 तक पहुंच गई है। इसमें सोमवार की रात मिले 19 मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पांच मई से जिले में शुरू हुआ कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के सिलसिला बदस्तूर जारी है। प्रशासन की ओर से नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने के बावजूद स्थिति विकराल होती जा रही है। संक्रमितों की पहचान हो सके इसके लिए लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। सात, आठ व दस अगस्त को विभिन्न स्थानों से कराए गए अलग-अलग 702 टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में 683 के निगेटिव होने के साथ ही एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी व चालक रामसरन पाठक के साथ ही जगदीशपुर के निहालगढ़ के रहने वाले चार, बीएचईएल के एक व सिंह मार्केट जगदीशपुर की एक मासूम व महिला, तिलोई के समेरौता के दो, बाजार शुकुल ब्लॉक के चार, जामो, भादर, गौरीगंज व मुसाफिरखाना के रहने वाले एक-एक लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सोमवार को लेवल-वन अस्पताल में भर्ती 20 मरीजों को सही होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले लोगों के निवास स्थान के परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्यवाही के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित कर दी है। गठित टीमों ने मंगलवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजर छिड़काव के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग कर उनकी सैंपलिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed