फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   19 corona positives were found again in Sultanpur

जिले में फिर मिले 19 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 01 Nov 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
19 corona positives were found again in Sultanpur
अमेठी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि बड़ी संख्या में रोगियों के ठीक होने से एक्टिव मरीजों की संख्या घट रही है। शनिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में एक बार फिर 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों से लिए गए 1729 सैंपल की संग्रहीत रिपोर्ट शनिवार रात जिला प्रशासन को मिली। संग्रहीत रिपोर्ट में 19 लोग पॉजिटिव व 1,710 निगेटिव मिले।
विज्ञापन

शनिवार रात मिली जांच रिपोर्ट में बहादुरपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक के अलग-अलग गांव के दो-दो, भादर, भेटुआ, अमेठी व जगदीशपुर ब्लॉक में तीन-तीन तथा शाहगढ़, मुसाफिरखाना व जामो विकास खंड में एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने मरीजों की हालत व उनकी सुविधा के अनुसार उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,904 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,743 ठीक हो चुके हैं तो 27 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 34 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed