फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   188 missing mobile phones worth Rs 20.30 lakh recovered

Amethi News: 20.30 लाख रुपये कीमत के 188 गायब मोबाइल बरामद

Sat, 24 Feb 2024 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
188 missing mobile phones worth Rs 20.30 lakh recovered
अमेठी सिटी। पुलिस के सर्विलांस सेल ने पिछले दिनों चोरी व गायब हुए 188 मोबाइल फोन को खोज निकाला है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी ने इनके असल स्वामियों को उनका मोबाइल सौंपा। गायब मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने चेहरे खिल गए। पुलिस ने बरामद मोबाइल की कीमत 20.30 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

आए दिन बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल फोन या तो कहीं गिर जाते हैं या फिर लोग खरीदारी करते समय भूल कर आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान वे मोबाइल किसी न किसी के हाथ लग जाते हैं, जिनका मोबाइल गायब हो जाता है, वे बाद में संबंधित थाने में जाकर शिकायती पत्र देते हैं। ऐसे में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल के संबंध संबंंधित से थानों में दिए गए प्रार्थना पत्र लेकर सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की। अलग-अलग स्थानों से सर्विलांस टीम प्रभारी उमेश मिश्र ने कड़ी मशक्कत के बाद 20.30 लाख रुपये कीमत के 188 मोबाइल फोन बरामद किए। सर्विलांस सेल ने पिछले दिनों 188 मोबाइल बरामद होने की सूचना एसपी को दी। शुक्रवार को एसपी डॉ. इलामारन जी. ने कार्यालय सभागार में आए तकरीबन सभी मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सौंपे। अपने मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो चुके थे उम्मीद, मिल गया मोबाइल
एसपी कार्यालय में गायब मोबाइल मिलने के बाद खुश दिख रहे राम अचल सोनी ने बताया कि काफी मेहनत और कठिनाइ से फोन खरीदा था। एक साल पहले गायब हो गया था। मोबाइल मिलने की उम्मीद खो चुका था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम पुलिस कार्यालय से फोन गया और आज गायब मोबाइल मिल गया। अपनी खुशी का इजहार नहीं कर पा रहा हूं।

शाहगढ़ के रहने वाले अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि मेरा मोबाइल खो गया था। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मुझे बुलाया गया और मुझे मेरा खोया हुआ मोबाइल दिया गया। मैं बहुत खुश हूं। शिवाकांत मौर्य ने भी मोबाइल मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed