फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   188 complains pending on 48 officers

48 अफसरों के पास लंबित 188 शिकायत

Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
188 complains pending on 48 officers
गौरीगंज (अमेठी)। चुनावी सरगर्मी के बीच अफसर जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति लापरवाह बन गए हैं। बुधवार को दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायत निस्तारण की समीक्षा की गई तो 48 अफसरों के पास 188 जनशिकायतें लंबित मिलीं। शिकायत लंबित होने पर एडीएम ने सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने तथा गुण-दोष के आधार सभी शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल संचालित करते हुए निस्तारण की निगरानी व प्रतिमाह रैकिंग की जाती है। पोर्टल पर शिकायत अपलोड होने के बाद संबंधित विभाग की अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण की निगरानी ई-डिस्टिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा को जिले में दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान शिकायत लंबित होने तथा प्रदेश स्तर की रैकिंग प्रभावित होने के अंदेशे को देखते हुए बुधवार को पोर्टल पर निस्तारण की समीक्षा की गई तो 48 अफसरों के पास 188 संदर्भित जनशिकायत लंबित मिली।
विज्ञापन

शिकायत लंबित देख ई-डिस्ट्रिक मैनेजर ने पूरे मामले की जानकारी एडीएम राजकुमार दुबे को दी। जानकारी के बाद एडीएम ने शिकायतों की सूची के साथ संबंधित अफसरों को नोटिस जारी की है। नोटिस में पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने के साथ शिकायकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेकर पोर्टल पर अपलोड करने तथा जवाब देने को कहा है। एडीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने की सलाह देते हुए शिकायत लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed