फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,845 patients treated at the fair.

Amethi News: मेले में 1845 मरीजों का उपचार

Mon, 05 Oct 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
1,845 patients treated at the fair.
गौरीगंज के जेठूमवई पीएचसी पर मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। इनमें कुल 1845 मरीजों का उपचार किया गया। बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज अधिक पहुंचे। नौ गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन


गौरीगंज के जेठूमवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। सुबह 11 बजे डॉ. पीतांबर कनौजिया मरीजों का उपचार करते मिले। शिवशंकर तिवारी ने बताया कि छह दिनों से दाद, खाज और खुजली की समस्या है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन


राहुल तिवारी ने एक सप्ताह से जुकाम, बुखार और खांसी की समस्या बताई। रामपती ने बताया कि 15 दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी और सिर दर्द से परेशान हैं। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली तो मेले में पहुंचीं। जेठूमवई की धनाऊ ने भी बुखार और खांसी की शिकायत बताई। चिकित्सकों ने लोगों को सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी। मेले में डॉ. उमेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, फार्मासिस्ट कंतलाल, अभिषेक, शालिनी और अजय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed