फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   18 papers rejected, now 13 candidates in the fray

Amethi News: 18 पर्चे खारिज, मैदान में अब 13 उम्मीदवार

Sun, 05 May 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
18 papers rejected, now 13 candidates in the fray
कलेक्ट्रेट गेट
अमेठी सिटी। अमेठी संसदीय सीट से पर्चा दाखिल करने वाले 18 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र शनिवार की शाम को जांच के बाद निरस्त कर दिए गए। सिर्फ 13 प्रत्याशियों के नामांकन ही जांच में वैध मिले हैं। नामांकन निरस्त होने के बाद कुछ प्रत्याशियों ने नाराजगी जताकर प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। हालांकि सोमवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना है।
विज्ञापन


अमेठी संसदीय सीट के लिए 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन की प्रक्रिया में कुल 31 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत के कक्ष में शुरू हुई। शाम को जारी सूची के मुताबिक, 18 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। पर्चा निरस्त होने पर निर्दलीय उम्मीदवार रचना वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि उनका नामांकन साजिश के तहत निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


ये हैं अमेठी चुनाव मैदान के महारथी
नामांकन पत्रों की जांच में 13 प्रत्याशी पास हुए हैं। भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी, कांग्रेस से किशोरी लाल, बसपा से नन्हें सिंह चौहान के अलावा, निर्दल प्रत्याशी के रूप में खुशीराम, जगदंबा प्रसाद यादव, उदयराज, चंद्रावती, सुरेंद्र कुमार चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी से मो. हसन लहरी, जनशक्ति समता पार्टी के दिनेश मौर्या, समझदार पार्टी के संतराम, संयोगवादी पार्टी से शैलेंद्र कुमार व मौलिक अधिकार पार्टी से भगवानदीन पासी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके निरस्त हुए नामांकन
जांच के बाद 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें निर्दल उम्मीदवार प्रवेश कुमार, चंद्रेश प्रताप सिंह, रामबरन, रचना विश्वश्रेष्ठ, पुत्तीलाल, अखिलेश, मिथुन जायसवाल, राजेश बहादुर सिंह, तनवीर अहमद, जयसिंह, अजय कुमार व प्रदीप शामिल हैं। इनके अलावा ऑल हिंद पार्टी के श्रीपति शाह नागर, जयहिंद नेशनल पार्टी की विनीत श्रीवास्तव, मानवता वादी समाज पार्टी के राम लखन, राष्ट्रीय मानव सम्मान पार्टी के सुरेश, जन प्रगति पार्टी के सुनील कुमार व किसान मजदूर बेरोजगार संगठन के गोपाल स्वरूप गांधी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया है।



कलेक्ट्रेट में रहा सुरक्षा घेरा
- कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुरक्षा घेरा सख्त रहा। कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए थे। हरेक आने जाने वाले की जांच के बाद ही उसे प्रवेश मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed