फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   18 new corona patient in amethi

अमेठी में 18 मिले पॉजिटिव, 22 डिस्चार्ज

Thu, 24 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
18 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले मजें कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घटती जा रही है। बुधवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1,219 लोगों की जांच रिपोर्ट में 1,201 निगेटिव तो मात्र 18 पॉजिटिव पाए गए। साथ ही 22 लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज भी किया गया। डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को बुधवार देर रात 20, 22 व 23 सितंबर को अलग-अलग स्थानों से लिए गए 1,219 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। प्राप्त रिपोर्ट में 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तो 1,201 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट 22 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में अमेठी, सिंहपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र के दो-दो, जगदीशपुर ब्लॉक के सात, मुसाफिरखाना ब्लॉक के तीन तथा गौरीगंज व जामो ब्लॉक के एक-एक लोग शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए पहले से गठित टीमों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीमें बृहस्पतिवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,202 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 1,814 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 16 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 372 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed