फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   18 new corona patient in amethi

अमेठी में एक प्रवासी समेत 18 हुए कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
18 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली जांच रिपोर्ट में एक प्रवासी के साथ ही 18 स्थानीय कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है। गठित टीमें शुक्रवार को गांव की सीमा सील करते हुए क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही बचाव कार्य में जुट गईं।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न स्थानों से 11, 12 व 13 अगस्त को कराई गई 652 व्यक्तियों के सैंपलिंग की रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। इसमें 634 के निगेटिव होने के साथ ही मुसाफिरखाना के मवई गांव में दो दिन पहले मुंबई से आए प्रवासी युवक के साथ भादर, बाजार शुकुल व गौरीगंज ब्लॉक में एक-एक, जगदीशपुर व जामो ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो शाहगढ़ के किटियावां गांव में चार, अमेठी व भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में तीन-तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित मिले मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटाकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें शुक्रवार को गांव की सीमा सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग कराने की जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 754 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 501 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने के बाद लेवल-टू अस्पताल लखनऊ, अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में भर्ती एक-एक के साथ जिला अस्पताल में दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed