फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1728 police personnel will give vote from postal ballet

पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे 1728 पुलिस कर्मी

Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
1728 police personnel will give vote from postal ballet
गौरीगंज (अमेठी)। पुलिस महकमे में कार्यरत विभिन्न जिलों के पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 1728 पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया गया है। जिनकी तुलना में 960 का फॉर्म भराया जा चुका है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों तथा अधिकारियों को मतदान करने की सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। आयोग के निर्देश पर पुलिस विभाग में कुल 1728 पुलिस कर्मी चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए सभी थाना व अन्य विंग प्रभारियों को अपने अधीनस्थों का फॉर्म भरवाकर चुनाव कार्यालय को मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि अब तक 960 कर्मचारियों ने ही अपना फॉर्म भरकर चुनाव कार्यालय में जमा किया है। रविवार सुबह एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने पोस्टल बैलेट से चुनाव के लिए चिह्नित कर्मचारियों द्वारा फॉर्म भरे जाने की समीक्षा की तो बड़े स्तर पर फॉर्म नहीं भरे पाए गए। नाराज एएसपी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को फोनकर फटकार लगाते हुए रविवार शाम तक हर हाल में सभी पुलिस कर्मियों का फॉर्म भरवाकर चुनाव कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने के बाद संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी को पोस्टल बैलेट के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद नियम समय पर उस जिले से कर्मचारी के नाम से पोस्टल बैलेट आएगा। यहां पर उनका मतदान कराकर उसे डाक पोस्ट के जरिए वहां भेज दिया जाएगा। मतगणना के दिन उक्त जिलों में उसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed