फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 roads will be rejuvenated, benefiting three lakh people.

Amethi News: 17 सड़कों का होगा कायाकल्प, तीन लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
17 roads will be rejuvenated, benefiting three lakh people.
मरम्मत के लिए प्रस्तावित हारीमऊ से गूंगेमऊ मार्ग। - फोटो : मरम्मत के लिए प्रस्तावित हारीमऊ से गूंगेमऊ मार्ग।
अमेठी। ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों का जल्द कायाकल्प किया जाएगा। तिलोई और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में दो पुलिया और 17 जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत कुल 21.505 किलोमीटर लंबाई में सड़कों की मरम्मत का काम होगा। इस पर 6.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना से करीब तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव के तहत संपर्क मार्गों की मरम्मत के साथ संकरी और क्षतिग्रस्त पुलियों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इससे भारी वाहनों, एंबुलेंस और स्कूली बसों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का किया जा रहा चयन
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि सभी प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है। चयन के बाद अवर अभियंता की निगरानी में गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य पूरा कराया जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से और बेहतर होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

इस मार्गों की होगी मरम्मत
सड़क का नाम स्वीकृत लंबाई (किमी) लागत (लाख में)
3 अंबेडकर गांव माहेमऊ संपर्क मार्ग - 0.78 19.52
4 दक्खिनगांव मऊ (सियारवासा मजरा) संपर्क मार्ग 1.00 26.77
5 नौडाड संपर्क मार्ग 0.525 12.97
6 पूरे शिवरतन–पिछूती कोट संपर्क मार्ग 0.900 21.52
7 पूरे सुराज संपर्क मार्ग 1.000 15.68
8 रायबरेली-अयोध्या हाईवे से महिपालपुर संपर्क मार्ग 1.300 34.76
9 उसर का पुरवा संपर्क मार्ग 1.000 28.86
10 ओनडीह से राजा का पुरवा संपर्क मार्ग 0.650 7.98
11 पूरे बिंदा संपर्क मार्ग 0.330 17.63
12 पूरे भगनी संपर्क मार्ग 0.550 10.65
13 मिश्रौली से गूंगेमऊ संपर्क मार्ग 1.700 54.37
14 हारीमऊ संपर्क मार्ग 1.500 52.85
15 आमघाट से भूलीनगर संपर्क मार्ग 1.570 43.39
16 नौडाड से बाबूपुर संपर्क मार्ग 2.800 83.24
17 सराय हेतम संपर्क मार्ग 2.500 66.49
18 कमई भदमर भदसाना संपर्क मार्ग 2.200 66.30
19 गोपालपुर संपर्क मार्ग 1.200 41.06
-----------------
इन पुलियों की होगी मरम्मत
14.51 लाख से सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर बनी पुलिया की मरम्मत होगी।
15.34 से शाहमऊ-ढोढनपुर संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed