फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 positives of two families in Lokipur, Amethi

अमेठी के लोकीपुर में दो परिवार के 17 पॉजिटिव

Tue, 01 Sep 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
17 positives of two families in Lokipur, Amethi
अमेठी। जिले में सोमवार देर रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 43 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मिले लोगों में 17 लोग सिर्फ दो परिवारों के हैं। दो परिवारों के 17 लोगों के एक साथ पॉजिटिव मिलने के बाद अमेठी ब्लॉक के लोकीपुर गांव में हड़कंप मचा है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने संक्रमित क्षेत्रों में बचाव कार्य शुरू करते हुए उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में एक साथ 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में जिन लोगों को पॉजिटिव बताया गया है उनमें अमेठी ब्लॉक के लोकीपुर गांव के 17 तथा तारापुर, हारीपुर कुशीताली, ब्लॉक कॉलोनी व एसडीएम कॉलोनी के एक-एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

अमेठी ब्लॉक के 21 मरीजों के अलावा बाजार शुकुल के पूरे बडग़ैन व पूरे रघ्घू शुक्ल के दो-दो, इंदरिया तथा मवैया, बाजार शुकुल व पूरे रेवती दास के एक-एक मरीज भी पॉजिटिव मिले। इसके अलावा गौरीगंज, तिलोई, भादर व भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो, जगदीशपुर में तीन मुसाफिरखाना, शाहगढ़ व बहादुरपुर में एक-एक मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मरीजों को उनकी सुविधानुसार अस्पताल या होम आइसोलेट करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई पूरी करने के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित की है। गठित टीमें मंगलवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की मदद से संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच में करने में जुटी रहीं।

संक्रमित क्षेत्र को सील करने के बाद आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था कराने के साथ लोगों को अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, निकलने पर मास्क का प्रयोग करने तथा मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा है। डीएम ने बताया कि सोमवार रात तक जिले में कुल 1,215 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें छह की मौत हो चुकी है तो 956 इलाज के उपरांत सही हो चुके हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 253 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed