फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 health workers found missing from hospital

Amethi News: अस्पताल से गायब मिले 17 स्वास्थ्य कर्मी

Tue, 04 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
17 health workers found missing from hospital
रजिस्टर की जांच करते सीएमओ
तिलोई(अमेठी)। सीएमओ ने तिलोई, सिंहपुर व जगदीशपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तिलोई सीएचसी में 17 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। कर्मियों से जवाब-तलब करते हुए सीएमओ ने मिली कमियां दूर करने का भी निर्देश अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह मंगलवार सुबह आठ बजे अचानक सीएचसी तिलोई पहुंच गए। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ रजनी कुमारी, डॉ. शबीहा व डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, चौकीदार आमिर खान, प्रदीप कुमार वार्ड ब्वाय दिनेश प्रताप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, स्टाफ नर्स प्रियंका वर्मा, फार्मासिस्ट अमर सिंह, डेंटल हाइजिनिस्ट अरुण मिश्रा, मोहित दुबे, शुभम, एएनएम आरती पांडेय, बीपीएम दीपक श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, बीसीपीएम कमलेश धर द्विवेदी, रामप्रकाश पाल अनुपस्थित मिले। अस्पताल में साफ-सफाई कई अन्य कमियां मिली।
विज्ञापन


अनुपस्थिति कर्मियों से तीन दिन में जवाब देने का आदेश देते हुए जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा दोबारा अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ल को एक्सरे कक्ष के बाहर लाइट लगवाने के साथ ही वार्ड और परिसर की साफ सफाई कराने के साथ मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सिंहपुर व जगदीशपुर सीएचसी का निरीक्षण कर मिली कमियां दूर करने का निर्देश अस्पताल अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed