{"_id":"615b38098ebc3e222b44e449","slug":"150-trainees-selected-for-apprenticeship-amethi-news-lko5986332153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिस के लिए चयनित हुए 150 प्रशिक्षणार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिस के लिए चयनित हुए 150 प्रशिक्षणार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार देने के लिए सोमवार को आईटीआई परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। 33 कंपनियों ने 1100 प्रशिक्षार्थियों मेें से 150 का चयन करते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किया।
बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर कौशल विकास कार्यक्रम के साथ औद्योगिक शिक्षण संस्थाओं ने बच्चों को विभिन्न तकनीकी कोर्सों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षित होने के बाद अप्रेंटिस कर रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को परेशानी नहीं हो सके इसके तहत सोमवार को राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ।
मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने किया। उद्घाटन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगनशीलता, कड़ी मेहनत व पक्के इरादे से ही सफलता मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग के साथ अप्रेंटिस पूरी कर अपने व अपने परिवार के साथ जिले का नाम रोशन करने की अपील की।
विज्ञापन
मेले में आई 33 कंपनियों ने प्रतिभाग किए 1100 प्रशिक्षणार्थियों के अभिलेखों को मिलान करते हुए उनके चयन की प्रक्रिया पूरी की। मेले में 150 प्रशिक्षणार्थियों का चयन होने के बाद अन्य के चयन के लिए दूसरे मेले का आयोजन करने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजीव पाठक, प्रधानाचार्य आईटीआई मनीष कुमार पाल के साथ अप्रेंटिस प्रभारी अजय सिंह व कार्यदेशक अनिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में जिम्मेदार मौजूद रहे।