{"_id":"687012bcf3c6edf0c90476fb","slug":"15-women-operators-will-be-deployed-again-amethi-news-c-96-1-ame1022-144318-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दोबारा होगी 15 महिला परिचालकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दोबारा होगी 15 महिला परिचालकों की तैनाती
Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। डिपो में 15 महिला परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जल्द ही चयनित परिचालकों को प्रशिक्षण देकर तैनाती दी जाएगी। अभी यहां तीन महिला परिचालक हैं।
डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 55 व तीन अनुबंधित बसें शामिल हैं। 14 नियमित, 57 संविदा परिचालक कार्यरत हैं। नियमित 14 परिचालक में तीन ऑफिस कार्य में लगे हैं। करीब 70 परिचालकों की कमी है, जिसके चलते कई बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अमेठी में 18 महिला परिचालकों के पद सृजित हैं, जिसमें तीन परिचालक को प्रशिक्षण दिया गया।
इनकी लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रयागराज जाने वाली बसों में ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही अभी और महिला परिचालकों की भर्ती की जानी है। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि तीन महिला परिचालकों की भर्ती हो गई है। अन्य महिला परिचालकों की भर्ती की कवायद मंडल स्तर से की जा रही है।