Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   15 thousand cash and chain snatched from two passengers

Amethi News: दो राहगीरों से 15 हजार नकदी व चेन की छिनी

Mon, 10 Jul 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
15 thousand cash and chain snatched from two passengers
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी। शहर के पुलिसलाइन स्थित वन विभाग रोड पर शनिवार की देररात अलग-अलग राहगीरों से 15 हजार रुपये नकद व सोने की चेन छिनैती का मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने अज्ञात तो दूसरे ने नामजद तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दरखाही ताली मजरे जंगल रामनगर निवासी राजेश कुमार यादव शनिवार की देररात करीब पौने नौ बजे ट्रैक्टर की जोताई कर घर जा रहा था। वन विभाग की रोड पर आगे बढ़ा तो दो बाइक पर करीब छह लोग रास्ता घेर कर खड़े थे।
विज्ञापन

आरोप है कि खड़े लोगों ने पिस्टल दिखाकर ट्रैक्टर रोक लिया और ट्रैक्टर की चाॅबी छीनते हुए पकड़कर लाठी-डंडो से पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर उक्त लोगों ने दिनभर की जोताई के 15,530 रुपये छीनकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने वाहन दौड़ा कर दोनों बाइकों का नंबर पहचान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भी इसी मार्ग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी निवासी सूरज सिंह ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि शनिवार रात उनकी चाची की तबीयत खराब हो गई थी। उनको लेकर वह चार पहिया वाहन से मुंशीगंज अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में वन विभाग रोड़ पर दो बाइक पर खड़े छह अज्ञात लोग रास्ता रोककर खड़े थे। उनका वाहन रुकते ही एक युवक डंडे से वाहन के आगे शीशे पर प्रहार किया। सूरज गेट खोलकर जैसे ही बाहर निकला कि पीछे से एक युवक उनके गले की चैन खींच लिया। उक्त अज्ञात सभी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित राजेश कुमार यादव ने बाइक नंबर व नामजद युवकों और सूरज ने अज्ञात के खिलाफ मामले की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि दोनों मामलों में ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद में सिर्फ मारपीट हुई है। केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed