{"_id":"67d08074e8c2107d07010ec7","slug":"1481-students-left-the-high-school-exam-and-20-students-left-the-intermediate-exam-amethi-news-c-96-1-ame1009-136369-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईस्कूल में 1481 और इंटर में 20 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईस्कूल में 1481 और इंटर में 20 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Tue, 11 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखी। परीक्षा कक्ष से सवाल और जवाबों की चर्चा करते हुए निकले परीक्षार्थी चहकते दिखे। परीक्षार्थियों का कहना था कि आसान सवाल होने से उनका पेपर अच्छा हुआ है। हालांकि हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 1481 तो इंटर संस्कृत में 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नवोदय विद्यालय गौरीगंज से सीबीएसई में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देने के बाद परीक्षार्थियों ने बाहर निकल कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली।
पहली पाली में मंगलवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लिए पंजीकृत 25425 विद्यार्थियों में 23944 ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1481 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में फल एवं खाद्य संरक्षण में पंजीकृत 33 परीक्षार्थियों में एक अनुपस्थित रहा। ऑटोमोबाइल में पंजीकृत 27 परीक्षार्थियों में सभी मौजूद रहे। रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन में पंजीकृत 69 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे। आशुलिपि टंकण में पंजीकृत 93 परीक्षार्थियों में पांच अनुपस्थित रहे।
टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी में पंजीकृत 23विद्यार्थियों में 21 परीक्षा में शामिल हुए। परिधान रचना एवं साज सज्जा में पंजीकृत 23 परीक्षार्थियों में सभी मौजूद रहे। एनटीटी के लिए पंजीकृत 102 और रंगीन फोटोग्राफी के लिए पंजीकृत 18 परीक्षार्थियों में सभी मौजूद रहे। पहली पाली की परीक्षा 80 केंद्रों पर संपन्न कराई गई। दूसरी पाली की परीक्षा 53 केंद्रों पर हुई। इंटर संस्कृत विषय के लिए पंजीकृत 730 विद्यार्थियों में 20 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र कृषि भाग एक के लिए पंजीकृत 115 विद्यार्थियों में छह अनुपस्थित रहे। कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान के लिए पंजीकृत 77 परीक्षार्थियों में सभी मौजूद रहे। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटर संस्कृत परीक्षा देने वालों के चेहरे खिले दिखे। परीक्षार्थियों का कहना था कि आसान सवाल होने की वजह से उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई।