फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1350 liters of bad edible oil and fruit jam seized

Amethi News: 1350 लीटर खराब खाद्य तेल व फ्रूट जैम जब्त

Sun, 24 Mar 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
1350 liters of bad edible oil and fruit jam seized
अमेठी सिटी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को छापा मारकर जगदीशपुर बाजार में थोक व्यापारी के यहां से 1350 लीटर खाद्य तेल जब्त किया है। एक्सपायर हो चुके खाद्य तेल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। करीब तीन गत्ते एक्सपायरी हो चुके फ्रूट जैम को भी बरामद किया गया। टीम ने इसे मौके पर ही दुकानदार व कर्मचारियों के माध्यम से नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक्सपायर तेल को बायो डीजल बनाने के लिए भेजा जाएगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, रश्मि प्रभा, सिद्धार्थ कुमार, रमा शंकर पटेल, जगदीशपुर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


सूजी, मिल्क पाउडर की मिठाई के लिए अलग काउंटर
अमेठी सिटी। बाजार में खोये से बनी मिठाइयों के अतिरिक्त सूजी व मिल्क पाउडर के प्रयोग से सस्ती मिठाइयां बेची जा रही है। मिल्क केक के नाम से बिक रही इन मिठाइयों के लिए अलग से काउंटर खोलने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिए हैं। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार में मुनादी करने की बात कही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने कहा कि जनता को भी यह समझने की जरूरत है कि यदि कहीं भी खोये के रेट से बहुत अधिक सस्ती मिठाई मिल रही है तो वह सस्ती सूजी और मिल्क पाउडर से बनी हो सकती है।
विज्ञापन


मिठाई में मिलावट की ऐसे करें पहचान
अमेठी सिटी। होली पर मिठाई की मांग बढ़ गई है। ऐसे में खोवे से बनी मिठाई की पहचान लोग अपने घर में ही कर सकते हैं। बाजार में बिकने वाला माउथ वाश का प्रयोग किया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि खोवे से बनी मिठाई या खोवे में सूजी, मैदा, स्टार्च आदि की मिलावट की जांच के लिए एक छोटा टुकड़ा मिठाई या खोवे का लेकर उसमें 10 बूंद पानी मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटोरी या गिलास में हल्का गर्म कर उसका घोल बनाने पर वह दूध की तरह दिखेगा। अब इसमें माउथ वॉश की चार से पांच बूंदे डाल दें। यदि मिश्रण का रंग नीला या बैंगनी हो जाता है तो उसमें मिलावट है। यदि भूरा ही रंग रहता है तो वह शुद्ध माना जाएगा। दूध को गाढ़ा करने के लिए उसमें अरारोट आदि की मिलावट की गई है तो उसकी भी जांच इसी तरह बिटाडीन से की जा सकती है। मिठाई में चांदी वर्क की जगह एल्युमिनियम वर्क मिलाने की शिकायतें मिलती हैं। चांदी वर्क हाथ से रगड़ने पर मिट जाएगा व जलाने पर जल जाएगा। जबकि एल्युमिनियम वर्क रगड़ने पर गोल हो जाएगा व जलाने पर काला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed