फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13 roads will be repaired, travel of 1.5 lakh people will become easier

Amethi News: 13 सड़कों की होगी मरम्मत , सुगम होगा डेढ़ लाख लोगों का सफर

Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
13 roads will be repaired, travel of 1.5 lakh people will become easier
अमेठी। सफर की राह में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। जिले में जर्जर 13 सड़कों का निर्माण 2.76 करोड़ से होगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन सड़कों के निर्माण से करीब ड़ेढ़ लाख राहगीरों को फायदा होगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की तरफ से 13 जर्जर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इन सड़कों की मरम्मत की स्वीकृत मिल गई है। इसके साथ ही बजट जारी हो गया है। धन मिलने के बाद विभाग ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

11 नवंबर तक नियमानुसार निविदा लेने के बाद ठेकेदार का चयन करते हुए एक माह में सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य पूरा कराते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी। उम्मीद है कि दिसंबर माह में सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों की होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अभिलेखों के अनुसार पूरे बेनी भदौरिया मार्ग, अमेठी-बढ़नीताल मार्ग, इटरौरी संपर्क मार्ग, ठेगहा-शुकुलपुर संपर्क मार्ग, दिक्खनगांव संपर्क मार्ग, हिन्नई संपर्क मार्ग, तेजगढ़ संपर्क मार्ग, एनएच 56 से मानामदनपुर संपर्क मार्ग, भरेथा के मजरे मोती राम का पुरवा संपर्क मार्ग, भेटुआ, कल्यानपुर से जिवधर संपर्क एवं कोटवा संपर्क, शहरी संपर्क मार्ग एवं अमेठी-धम्मौर पर लोनियापुर संपर्क मार्ग, रामपुर चौधरी संपर्क मार्ग, सरमे भादर मार्ग से चौधरी का पुरवा संपर्क मार्ग एवं बीरीपुर से हनुमान तिवारी का पुरवा वाया रामदासीपुर संपर्क मार्ग, अतरौली से मायस संपर्क तथा कोटवा संपर्क मार्ग एवं निजामुद्दीनपुर से मोहद्दीनपुर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य दिसंबर माह तक पूरा होगा।




बहुत जल्द काम शुरू होगा
बहुत जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी सड़कों का आगणन भी तैयार कर दिया गया है और धन भी अवमुक्त हो गया है। दिसंबर माह तक सभी सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य मानक के अनुसार पूरा कराया जाएगा।

शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed