फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13 new corona positive

अमेठी में दो महिला समेत 13 और हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 09 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
13 new corona positive
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में दो महिला समेत 13 नए कोरोना मरीज सामने आए तो 39 ने इलाज के बाद कोरोना वायरस से जंग जीत ली। प्रयोगशाला की ओर से जिला प्रशासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सभी संक्रमित मरीजों को असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया तो सही हुए लोगों को डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार से संक्रमित मिले मरीजों के गांव को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 98 हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में ग्रीन जोन में शामिल जिले में पांच मई से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार देर रात प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में जिले के गौरीगंज व अमेठी ब्लॉक के चार-चार तो तिलोई, जामो, भादर, शाहगढ़ व संग्रामपुर के एक-एक समेत 13 लोगों के कोरोना संक्रमित होने तथा 39 के निगेटिव होने की पुष्टि हुई। डीएम अरुण कुमार ने रिपोर्ट में 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव तथा 39 के निगेटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित सभी मरीजों को एंबुलेंस की मदद से असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

निगेटिव मिले लोगों को डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है। डीएम ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में कुवैत, अहमदाबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, गुडग़ांव, मुंबई व रायबरेली के प्रवासी है तो एक स्थानीय नागरिक के साथ तीन संक्रमित के संपर्क में आए के बाद कोरोना संक्रमित हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिला समेत 13 के पॉजिटिव मिलने के बाद गांवों को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। डीएम ने अग्रिम निर्देशों तक संबंधित गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट व नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है। सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 98 हो गई है तो 117 लोग इलाज के बाद कोरोना से जंग जीत चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed