फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12th inter-district Mallakhamb competition begins

Amethi News: 12वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 25 Aug 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
12th inter-district Mallakhamb competition begins
 अमेठी ​स्थित पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय 12वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग क
अमेठी सिटी। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को लखनऊ जोन की दो दिवसीय 12वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का आगाज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया। खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण कर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन



पहले दिन टीम प्रतिस्पर्धा में अमेठी की टीम 26 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। अंबेडकरनगर की टीम 16 अंक के साथ दूसरे और सुल्तानपुर की टीम 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। एकल प्रतिस्पर्धा में आरक्षी प्रमोद कुमार (अमेठी) प्रथम, आरक्षी आकाश यादव (अंबेडकरनगर) द्वितीय और आरक्षी ओमजी त्रिपाठी (अमेठी) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में अमेठी, अंबेडकरनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, खीरी और हरदोई जनपद की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने कठिन करतबों से दर्शकों और निर्णायकों को रोमांचित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed