फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1278 candidates ran to become Agniveer

Amethi News: अग्निवीर बनने के लिए दौड़े 1278 अभ्यर्थी

Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
1278 candidates ran to become Agniveer
अ​ग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता ​दिखाते अभ्यर्थी।
अमेठी। शहर स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में शनिवार की सुबह एक अलग नजारा दिखा। देश प्रेम के जज्बे के साथ रायबरेली और कुशीनगर से आए 1278 युवाओं ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए दौड़ लगाकर शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन अग्निवीर भर्ती 29 दिसंबर तक चलेगी। शनिवार को पांचवें दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए रायबरेली और कुशीनगर के 1278 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों में अग्निवीर बनने के लिए अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया। भोर तीन बजे से स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। इसके बाद नाप जोख, लंबी कूद, बीम व अन्य शारीरिक दक्षताओं का परीक्षण सेना के अफसरों ने कराया। भर्ती संबंधी अन्य प्रक्रियाएं देर शाम तक चलती रही। दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को तत्काल दूसरे गेट से बाहर किया गया। भर्ती प्रक्रिया कर्नल सुनील कुमार मोरे की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की रक्षा करने का है संकल्प
अमेठी। कुशीनगर के प्रशांत ने बताया कि उनका पहला प्रयास है। हमारे जवान माइनस तापमान में रात दिन खड़े होकर देश की सेवा करते हैं तो यहां तो उसकी अपेक्षा कुछ नहीं है।
कुशीनगर के विजय ने बताया कि उनका संकल्प है कि वह भारतीय सेना में सिपाही बनकर देश की सेवा करेंगे।
रायबरेली के विनय कुमार ने बताया कि सेना, पुलिस और अन्य कर्मियों का कार्य व्यवहार सराहनीय है। सभी के द्वारा आए हुए अभ्यर्थियों की हौशला आफजाई कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।
रायबरेली के दिग्विजय ने बताया कि पहली बार सेना भर्ती देख रहे हैं। कहा कि अगर मजबूत इरादे हो तो मंजिल पाना असंभव नहीं है। सेना में भर्ती होकर वह देश की सेवा करेंगे।

अफसरों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
अमेठी। शहर स्थित स्टेडियम परिसर में चल रही अग्निवीर भर्ती को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से अलाव, ठहरने आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने पुलिस ड्यूटी के साथ अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आए हुए अभ्यर्थियों से बात की और उत्साहित किया। एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ अतुल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी व फोर्स के साथ बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व अभ्यार्थियों के लिए बनाए गए सभी ठहरने वाले स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत की। एसडीएम ने चिन्हित सभी स्थलों पर अलाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इनसेट
बरतें सावधानी
अमेठी। सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोर ने अभ्यर्थियों उत्साह के साथ अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करने के बजाय दलालों से सावधान रहें। पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है।


आज शामिल होंगे प्रतापगढ़ ओर सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थी होंगे शामिल
अमेठी। शहर स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को दो जनपदों के 1094 युवा शामिल होंगे। जिसमें प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के 1094 अभ्यर्थी अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed