फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1.25 lakh people will get better treatment facilities

Amethi News: सवा लाख लोगों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा

Wed, 12 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh people will get better treatment facilities
अमेठी सिटी। जिले के आठ राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के नवीन भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। आधुनिक संसाधनों से लैस इन अस्पताल भवनों के निर्माण में करीब 1.68 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इनके निर्माण के बाद स्थानीय क्षेत्रों को मिलाकर करीब सवा लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन



जिले में संचालित होम्योपैथिक चिकित्सालयों में से ग्रामीण क्षेत्र स्थित आठ चिकित्सालय ऐसे हैं, जिनके भवन या तो जर्जर हो गए हैं या फिर ये किराये के भवन में चल रहे हैं। इसमें ब्लॉक भादर स्थित मोचवा व छीड़ा, गौरीगंज, दरपीपुर, गैरिकपुर, शिवरतनगंज, कोटवार मऊ, तिलोई राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शामिल है। भवन जर्जर होने से चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



इसे देखते विभागीय अधिकारियों की ओर से भवन निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से भूमि की मांग की गई थी। प्रशासन ने संबंधित तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत की भूमि उपलब्ध करा दी। इसके बाद विभाग ने भवन निर्माण के लिए शासन को एस्टीमेट भेजा। शासन ने प्रति अस्पताल 21-21 लाख की धनराशि की स्वीकृति की। शासन से नामित कार्यदायी संस्था ने अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सालयों में होगा यह निर्माण
विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि सभी चिकित्सालयों में दो कक्ष, बरामदा, चहारदीवारी, प्रसाधन, पेयजल, सड़क आदि का निर्माण होगा।



निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का दिया गया निर्देश
जिला होम्यो चिकित्साधिकारी डॉ. गोपालजी सिन्हा ने बताया कि जिले के आठ अस्पताल भवनों का नया निर्माण होना है। मोचवा, तिलोई, कोटवार मऊ, गौरीगंज, छीड़ा, दरपीपुर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन का निर्माण शुरू हो गया है। शिवरतनगंज और गैरिकपुर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जल्द ही इनका भी निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed