फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12,355 houses distributed in 571 revenue villages

Amethi News: 571 राजस्व गांवों में बांटी गईं 12,355 घरौनी

Sun, 19 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
12,355 houses distributed in 571 revenue villages
अमेठी सिटी। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में घरौनी या प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने 571 राजस्व गांवों में 12,355 घरौनियों का वितरण किया।
विज्ञापन



जिले में कुल 682 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष करीब एक हजार राजस्व गांव हैं। स्वामित्व योजना के तहत जिले में आबादी की भूमि पर स्थित घरों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर घरौनियां तैयार की जा रही हैं, जिसमें पूर्व में भी तैयार घरौनियों का वितरण किया जा चुका है। इस चरण में भी 571 राजस्व गांवों की कुल 12,355 घरौनियां तैयार की गईं। शनिवार को जिले के सभी तहसील क्षेत्र स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन



डायट सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने किसानों को घरौनी बांटीं। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि अमेठी ब्लॉक के 24 गांवों के 2800 किसानों को घरौनी वितरित की गई हैं। तिलोई ब्लाॅक सभागार में घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पति कृष्णकुमार सिंह मुन्ना व विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण भारती सदस्य जिला पंचायत व मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिंहपुर ब्लॉक सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख अंकित पासी, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं रमेश तिवारी ने ग्रामीणों को घरौनी बांटी। मुसाफिरखाना तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी बांटी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक सुरेश पासी ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed