फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12 lakh people are troubled due to lack of electricity

Amethi News: बिजली न मिलने से 12 लाख लोग परेशान

Wed, 21 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 lakh people are troubled due to lack of electricity
अमेठी सिटी। जिले में तैनात 500 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल पर जाने से मंगलवार को जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। फाॅल्ट आने और कर्मियों के अभाव में जिले के करीब आठ विद्युत उपकेंद्र व अन्य उपकेंद्रों के कई फीडर बंद होने से करीब 12 लाख की आबादी हवा व पानी के लिए तरस गई है। लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो उठे। कर्मियों के अभाव में फाॅल्ट ठीक करने में समस्या आ रही हैै।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम में तैनात आउटसोर्सिंग बिजली कर्मियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में 72 घंटे का कार्य बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में फॉल्ट आने के कारण कर्मियों के अभाव में जिले के करीब आठ विद्युत उपकेंद्र ब्रेकडाउन हो गए हैं, जिसमें अमेठी उपकेंद्र, बेनीपुर, मुसाफिरखाना, कर्पिया, पीपरपुर, बड़गांव, शुकुलपुर, घोरहा विद्युत उपकेंद्र के बंद होने की जानकारी मिली है। वहीं, जिले के अन्य विद्युत उपकेंद्रों में कई फीडर फाॅल्ट आने से बंद हो गए है। मंगलवार सुबह से कई उपकेंद्र तो दोपहर बाद अन्य उपकेंद्र बंद हो गए। ऐसे में विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में इन संबंधित उपकेंद्रों की करीब 12 लाख की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाममात्र के कर्मियों के सहारे फाॅल्ट ठीक करने आदि में समस्या आ गई है।
विज्ञापन



आउटसोर्सिंग कर्मचारी संगठन मंत्री अरुण मिश्र ने बताया कि 20 मई रात 12 बजे से 72 घंटे का कार्य बहिष्कार हो रहा है। करीब 500 से अधिक कर्मी कार्य बहिष्कार पर हैं। बताया कि 23 मई की रात 12 बजे रात प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर काम पर लौटेंगे। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर हैं। विभाग में मौजूद मात्र 10 फीसदी नियमित कर्मियों की ड्यूटी उपकेंद्रों के संचालन में लगाई गई है। एजेंसियाें से मदद लेकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed