{"_id":"60abe9e28ebc3e34fb488ae7","slug":"1197-patients-found-with-covid-symptoms-amethi-news-lko5794351144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कोरोना के लक्षण वाले 1,197 लोग मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कोरोना के लक्षण वाले 1,197 लोग मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए गठित ग्राम निगरानी समितियों ने पांच दिवसीय अभियान के दौरान 407 ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में कोविड के लक्षण वाले 1,197 लोगों की पहचान की है।
ऐसे व्यक्तियों की सैंपलिंग कराने के लिए डीएम ने तत्काल आरआरटी टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अभियान में नामित नोडल अफसरों के साथ सभी एसडीएम व तहसीलदार को प्रतिदिन गांवों में आयोजित बैठकों में शामिल होने का भी निर्देश दिया गया है।
डीएम अरुण कुमार ने जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए पूर्व में गठित ग्राम निगरानी समितियों को घर-घर जाकर लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन
सदस्यों के सक्रिय न होने पर डीएम ने पांच दिवसीय अभियान चलाया। अभियान में डीएम ने नामित नोडल अफसरों के साथ ही सभी एसडीएम को प्रतिदिन कम से कम पांच गांव और तहसीलदार को दस गांवों की बैठकों में प्रतिदिन शामिल होने का निर्देश दिया।
बैठकों में अफसरों के शामिल होने से समितियां सक्रिय हुईं। डीएम ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों तथा वार्डों में निगरानी समितियां लोगों के साथ बैठक कर उन्हें कोविड-19 के अनुपालन, टीकाकरण, स्वच्छता के संबंध में जागरूक करने के साथ ही 45 वर्ष से ऊपर आयु वालों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
अभियान के दौरान 682 ग्राम निगरानी समितियों ने 377 ग्राम पंचायत तथा 72 मोहल्ला निगरानी समितियों द्वारा 30 वार्डों में बैठक कर 1,197 ऐसे लोगों की पहचान की जिनमें कोरोना लक्षण प्रतीत हो रहे थे।
2,037 व्यक्तियों को मेडिकल किट दी गई। डीएम ने कहा कि कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की सैंपलिंग तत्काल आरआरटी टीम भेजकर कराई जा रही है।
53 मिले कोरोना पॉजिटिव
गौरीगंज। जिला प्रशासन को सोमवार शाम मिली 1,953 नमूनों की संयुक्त जांच रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। एक्टिव केस भी लगातार घट रहे हैं।(संवाद)