फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   117 primary schools merged

Amethi News: 117 प्राथमिक विद्यालयों का हुआ विलय

Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
117 primary schools merged
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग ने संचालित 117 प्राथमिक विद्यालयों को समीपवर्ती स्कूलों में विलय कर दिया है। पहले 1570 प्राथमिक विद्यालय संचालित थे, अब इनकी संख्या घटकर 1453 हो गई है। विभाग का दावा है कि इस कदम से शिक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और संसाधन केंद्रित होगी। साथ ही बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन



विद्यालयों के विलय के बाद अब उन स्कूलों की पहचान कर शिक्षकों का समायोजन किया जा रहा है, जहां छात्रों की तुलना में शिक्षक अधिक तैनात हैं। इस दिशा में विभाग ने पहले चरण की समायोजन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अगले एक माह में शेष स्थानों पर भी यह कार्य पूरा कर लिए जाने की बात कही गई है। वर्तमान में जिले के परिषदीय व प्राथमिक विद्यालयों में 1.24 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए कुल 5951 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक तैनात हैं, जिनमें 4159 शिक्षक, 1523 शिक्षामित्र और 269 अनुदेशक शामिल हैं।
विज्ञापन



हालांकि स्कूलों के विलय के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ छात्र पहले की अपेक्षा अधिक दूरी तय कर विद्यालय पहुंच रहे हैं। इससे परिवहन और उपस्थिति की चुनौती सामने आई है। वहीं शिक्षकों को भी नए स्कूलों में सामंजस्य बैठाने और शैक्षिक संतुलन स्थापित करने में समय लग रहा है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि 117 विद्यालयों का आसपास के स्कूलों में विलय किया गया है। इससे छात्रों को एक ही परिसर में बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में शिक्षक अधिक हैं, वहां से उन्हें जरूरतमंद स्कूलों में समायोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed