फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100 youths of Amethi will participate in Shantikunj workshop

Amethi News: शांतिकुंज की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे अमेठी के 100 युवा

Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
100 youths of Amethi will participate in Shantikunj workshop
हरिद्वार के लिए रवाना होते अमेठी के लोग
अमेठी। शांतिकुंज हरिद्वार में युवाओं के लिए 11 से 14 जून तक चार दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शनिवार को अमेठी गायत्री परिवार से 100 युवाओं की टीम जनता एक्सप्रेस से शांतिकुंज के लिए रवाना हुई। विशेष शिविर से व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ जीवन जीने की कला पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समन्वयक डाॅ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से ऊर्जा से ओतप्रोत युवा अमेठी में युग निर्माण योजना के साधनात्मक, रचनात्मक और सृजनात्मक अभियानों को गति देने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

युवा समन्वयक डा. दीपक सिंह ने बताया कि जनपद की सभी ब्लाॅकों से युवाओं की भागीदारी है। प्रशिक्षण में जिले से 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। गायत्री परिवार का युवा जोड़ो अभियान, रक्तदान, पौधरोपण, नशामुक्ति अभियान, गृहे गृहे महायज्ञ में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इन्हीं युवाओं के माध्यम से पूरे जनपद के हर गांव में गायत्री परिवार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। टीम में महेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, रमेश कुमार सिंह, अभिजीत त्रिपाठी, सुधीर अग्रहरि, नवीन मिश्र, अमन शुक्ला, अविनाश सिंह, डा. मीनाक्षी सिंह, कोमल मिश्र, कविता, सविता, अभिलाषा तिवारी, रोली आदि रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed