{"_id":"64554ab35521c54191099402","slug":"100-percent-eligible-farmers-will-get-the-benefit-of-samman-nidhi-amethi-news-c-13-1-218455-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शत प्रतिशत पात्र किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शत प्रतिशत पात्र किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से पात्र किसान किसी कारण अब वंचित नहीं होंगे। किसानों को योजना से लाभान्वित करने के लिए 22 मई से गांव-गांव पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान संचालित होगा। अभियान में जिम्मेदार विभागों के कर्मी मौजूद रहकर आवेदन कराने के साथ वंचित होने की कारणों की जांच कर मौके पर निस्तारण कर किसानों को लाभान्वित करेंगे।
किसानों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रति वर्ष तीन किस्तों मेंं दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में अंतरित किए जाते हैं। मार्च में योजना के तहत पात्र किसानों को 13वीं किस्त मिल चुकी है। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण व भू-लेख लिंक का कार्य किया जा रहा है। विभाग के पोर्टल पर 3,33,534 पंजीकृत किसान हैं।
34 हजार किसानों का खाता आधार से लिंक नहीं
इन किसानों में 2,94,635 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। 88,520 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई तो 34,318 किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहींं है। इसी तरह 30,937 किसानों का भू-लेख डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया है। ऐसे में इन किसानों के योजना से वंचित होने तथा बड़ी संख्या में स्वयं से ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इन किसानों की परेशानी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। पीएम सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। जिससे शत प्रतिशत पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके। 22 मई से 10 जून तक पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान संचालित होगा। इस दौरान सभी पात्र किसानों का चयन हो सके इसके लिए 682 ग्राम पंचायतों में शिविर लगेगा। नोडल अधिकारी सहित पर्यवेक्षकीय अधिकारी नामित किए हैं। शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत सचिव, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कर्मचारी, जनसेवा केंद्र कर्मचारी मौजूद रहकर कमियां दूर करेंगे।
शिविर में इन समस्याओं का होगा समाधान
682 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान में किसानों की पात्रता की जांच कराई जाएगी। स्वयं से किए गए आवेदनों की भी जांच होगी। ऐसे किसानों का ई केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण किया जाएगा जिनके आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुके हैं।
रोस्टर के अनुसार लगेगा कैंप
पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान सफल हो, इसके लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी प्रधान व सचिव को देते हुए कैंप में जिम्मेदार की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। कैंप की निगरानी कर पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
सत्येंद्र सिंह चौहान-उपनिदेशक, कृषि