{"_id":"66e8a5812e28be414b0a3354","slug":"10-green-trees-without-any-segments-amethi-news-c-96-1-ame1010-125699-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना परमिट काट दिए 10 हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना परमिट काट दिए 10 हरे पेड़
Tue, 17 Sep 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पिरथी सिंह मजरे हुसैनगंज कलां गांव में रविवार को बिना परमिट के नौ हरे पेड़ काट दिए गए। क्षेत्रीय वन रक्षक ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार को मुसाफिरखाना वन रेंज के वन रक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को गांव में हरे पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। वे गांव पहुंचे तो उन्हें शीशम के सात और नीम के दो हरे पेड़ कटे मिले। पेड़ के कुछ बोटे मौके पर पड़े थे। उन्होंने लकड़ी के बोटों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। छानबीन के बाद क्षेत्रीय वन रक्षक ने कोटवा मजरे हुसैनगंज कलां निवासी पेड़ मालिक इश्तियाक अहमद और कमरौली के कोइलारा मजरे मुबारकपुर निवासी ज्ञानेश्वर तिवारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली थी। केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।