फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1.26 lakh metric tonnes of paddy will be procured in the district

जिले में होगी 1.26 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
1.26 lakh metric tonnes of paddy will be procured in the district
गौरीगंज (अमेठी)। न्यूनतम फसल समर्थन मूल्य के तहत इस वर्ष जिले में किसानों से 1.26 लाख मीट्रिक धान खरीदा जाएगा। शासन की ओर से निर्धारित धान खरीद लक्ष्य को पाने की जिम्मेदारी खरीद की नोडल एजेंसी विपणन शाखा समेत पांच एजेंसियों के 56 केंद्रों को दी गई है। निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा जा सके इसके लिए लक्ष्य को एजेंसी वार विभाजित कर एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में खरीफ सीजन में ज्यादातर किसानों की ओर से सिर्फ धान का उत्पादन किया जाता है। शासन ने आगामी खरीफ वर्ष के लिए सामान्य श्रेणी धान का 1,940 रुपये तथा ग्रेड-ए धान के लिए 1,960 रुपये प्रति क्विटंल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मूल्य के बाद शासन ने जिले में एक लाख 25 हजार 900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा सके इसके लिए इसके लिए पांच एजेंसियों के 56 क्रय केंद्रों को मंजूरी देते हुए एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने को कहा गया है। निर्धारित क्रय केंद्रों में सर्वाधिक 20 क्रय केंद्र मुसाफिरखाना तो सबसे कम नौ क्रय केंद्र अमेठी तहसील क्षेत्र में स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के लिए नोडल एजेंसी विपणन शाखा के 17, पीसीएफ के 28, यूपीएसएस के सात व एफसीआई तथा मंडी परिषद के दो-दो केंद्र खोलने को मंजूरी दी गई है। डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों को पत्र भेजा गया है। सभी को इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ पेयजल, प्रसाधन व छांव समेत अन्य सुविधा दुरुस्त रखते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है। नियमानुसार खरीद कर 72 घंटे में किसानों को भुगतान करने का निर्देश भी क्रय केंद्र प्रभारियों को दिया गया है।

एजेंसीवार लक्ष्य निर्धारित
क्रय केंद्र निर्धारित करने के बाद एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने विपणन शाखा को 62 हजार एमटी, पीसीएफ को 26,900 एमटी, यूपीएसएस व मंडी परिषद को सात-सात हजार एमटी तथा एफसीआई को तीन हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया है। एडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को प्वाइंट आफ परचेज मशीन से पंजीकृत किसानों का धान एक नवंबर से खरीदने का निर्देश दिया है। एडीएम ने क्रय केंद्र पर किसानों को परेशान करने तथा खरीद में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed