फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   american wed australian in mathura

अमेरिकी 'कृष्ण' संग आस्ट्रेलियन 'राधा' ने लिए सात फेरे

Thu, 21 Nov 2013 03:43 AM IST
अमर उजाला, राधाकुण्ड
अमर उजाला, राधाकुण्ड Updated Thu, 21 Nov 2013 03:43 AM IST
विज्ञापन
american wed australian in mathura

उत्तर प्रदेश में मथुरा के राधाकुण्ड में गिरिराज तलहटी स्थित दाऊजी मंदिर बुधवार को अमेरिका के कृष्ण मुरारी व ऑस्ट्रेलिया की राधा देवी की हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार हुई शादी का गवाह बना।

विज्ञापन


दो साल पहले गिरिराज पूजा महोत्सव में हुई मुलाकात को गिरिराज का आशीर्वाद मानने वाला यह प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में बंधने के लिए सात समुंदर पार से एक बार फिर से गिरिराज की शरण में आया है।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति और परम्पराएं किस तरह से विदेशियों को आकर्षित करती हैं इसकी बानगी गिरिराज नगरी में आयोजित गिरिराज पूजा महोत्सव में देखने को मिली।

विदेशी जोड़े की शादी देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे। विवाह के मौके पर दोनों पक्षों के करीब आधा सैकड़ा से अधिक परिजन व इष्ट मित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेरों के बाद दोनों ने गौ पूजन एवं गिरिराज जी की पूजा अर्चना की। विवाह उपरान्त दाऊजी मन्दिर के पुजारी श्रीगोपाल मुखिया ने युगल को आशीर्वाद प्रदान किया।


गिरिराज की कृपा से मिली राधा

दो साल पहले गिरिराज पूजा महोत्सव में आए यूएसए के लांस एंजिल्स निवासी कूवाल साया की मुलाकात आस्ट्रेलिया निवासी हिलेरी टैपर से हुई। मुलाकात प्रेम में तब्दील हो गई।

इसके बाद कूवाल कृष्ण मुरारी दास तो हिलेरी अल्हादिनी राधा देवी दासी बन गईं। कृष्णमुरारी दास ने बताया कि 2011 में गोवर्धन पूजा महोत्सव में शामिल होने के दौरान उसने गिरिराज महाराज से मन्नत मांगी कि उसे ऐसी पत्नी मिले जो उसके साथ आपकी भक्ति कर सके।



मन्नत मांग कर जैसे मैं पीछे घूमा तो मुझे हिलेरी मिल गई। कृष्ण ने बताया कि उनके पिता 1971 से प्रभू पाद के सानिध्य में गोवर्धन पूजा महोत्सव में भाग लेते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed