फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   american tourist team breaks rules of taj mahal

ताज में अमेरिकी दल उड़ा रहा नियमों की धज्जियां

Fri, 21 Dec 2012 09:21 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Fri, 21 Dec 2012 09:21 AM IST
विज्ञापन
american tourist team breaks rules of taj mahal

ताज की सुरक्षा के नाम पर देश की वनवासी कन्याओं से रामनामी दुपट्टा उतरवा लेने वाले कर्मचारी नियमों को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं, इसका नजारा इस तसवीर में देखने को मिल रहा है। बुधवार को ताज का दीदार करने आए अमेरिकी दल के 40  युवक-युवतियां यहां भौंडा प्रदर्शन करते रहे और किसी को पता तक नहीं चला। इसका वीडियो भी शूट किया गया।

विज्ञापन


ताजमहल में किसी तरह का प्रदर्शन करने की मनाही है। इसके बावजूद बुधवार को यहां सेंट्रल टैंक के पास अमेरिका से आए तकरीबन 40 युवक-युवतियों के दल ने दोपहर में पैंतालीस मिनट तक डांस करके इसका वीडियो शूट कराया। दल में शामिल युवक-युवतियों ने विभिन्न मुद्राओं में डांस स्टेप किए। इतना ही नहीं एक दूसरे की पीठ पर बैठकर भौंडा प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


इनका धमाल देख ताज देखने आए अन्य पर्यटक भी उनकी करतूतों को देखते रहे। फोटोग्राफरों ने बताया कि अलग-अलग दल यहां डांस कर रहे हैं। तीन दिन से यह सिलसिला चल रहा है। न तो इन्हें कोई रोकने वाला है न टोकने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम विरुद्ध हरकत
एएसआई की मॉनूमेंट एक्ट में साफ उल्लेख है कि ताजमहल समेत किसी स्मारक पर किसी तरह की मनोरंजक गतिविधि की इजाजत नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि ताज में किसी तरह की नाच-गाना नहीं हो सकता है।

डांस की जानकारी नहीं
संरक्षण सहायक मुनज्जर अली का कहना है कि ताजमहल पर बुधवार को किसी तरह की शूटिंग नहीं हुई है। किसी दल के सदस्यों के डांस प्रस्तुति की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed