फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth wandering rate for employment

रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे युवा

Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth wandering rate for employment
अंबेडकरनगर। तमाम लोक लुभावने वादे करके सत्ता में पहुंची सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। आने वाले समय में देश का युवा इसका भरपूर जवाब देगा। यह बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने सतरही न्याय पंचायत में संगठन सृजन अभियान के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वायदा करने वाली सरकार के शासन में रोजगार का अकाल पड़ गया है। जिन युवाओं को रोजगार मिला था, उनका भी रोजगार छिनता जा रहा है। इससे लाखों युवाओं बेरोजगारी की मार झेलने के लिए विवश हैं। रोजगार के लिए युवा दर-दर भटक रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा अच्छे दिन का वायदा करने वाली सरकार के शासन में देश का किसान 72 दिनों से कड़ाके की ठंड में न्याय के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है। सरकार ने अच्छे दिन लाने के बजाए किसानों के बुरे दिन ला दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने चकिया दमोदरपुर न्याय पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के समय में हत्या, लूट जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। आए दिन होने वाली घटनाओं से आमजन दहशत में है। जिला महासचिव अमित जयसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म की राजनीति नही ंकरती है। गैर कांग्रेसी सरकारों ने समाज में सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व सचिव मोहम्मद अनीस खान, पीसीसी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, अवधेश कुमार मिश्र, मंजीत राजभर, कृष्णकांत दूबे, अभिषेक दूबे, राजितराम वर्मा व केशवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed