फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth showed enthusiasm about vaccination

टीकाकरण को लेकर युवाओं में दिखा जोश

Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth showed enthusiasm about vaccination
अंबेडकरनगर। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसके चलते टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की लंबी लाइन लग रही है। दूसरी तरफ 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग वालों को कोरोना वैक्सीन टीका लगाए जाने का कार्य तो जिम्मेदारों ने शुरू कर दिया , लेकिन जरूरी व्यवस्थाएं चाक चौबंद न होने से टीका लगवानेआ रहे लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन टीका लगवाने के लिए बूथों पर बड़ी संख्या में युवक युवतियां पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तक अधिकारी नहीं करा पा रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को टीका लगवाने के लिए युवाओं में आपाधापी का माहौल दिखा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। वहां मौजूद लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बरते जाने से कारोना संक्रमण पर अंकुश नहीं पाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए गत 1 जून से अभियान चलाकर 18 से 40 आयु वर्ग वालों को अभियान चलाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए युवाओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवक युवतियां टीका लगवाने के लिए संबंधित बूथों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए युवक युवतियों की अलग अलग लंबी लाइन लग चुकी थी। इस दौरान इनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं दिखायी पड़ रहा था। लाइन में लगे कुछ लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगा रखा था। गर्मी से निजात दिलाने के लिए पंखे की भी समुचित व्यवस्था नहीं दिखी।
लाइन में लगी आयुषि व सीमा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से तो कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं पाया जा सकेगा। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। राजेंद्र व सुनील ने कहा कि लाइन में तो लगा दिया, लेकिन टीका समुचित ढंग से लग सके, इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

उधर सीएमएस डा. ओमप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी है कि वे खुद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed