फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth should learn from Gandhi Jayaram of Purvanchal

पूर्वांचल के गांधी जयराम से सीख लें युवा

Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth should learn from Gandhi Jayaram of Purvanchal
आलापुर/केदारनगर (अंबेडकरनगर)। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को पूर्वांचल के गांधी जयराम वर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आलापुर में जहां जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, वहीं नाऊसांडा में जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज में जयंती मनायी गई। इसके अलावा इल्तिफातगंज बाजार स्थित स्व. जयराम वर्मा की प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने जयराम वर्मा को युवाओं के लिए प्रकाश पुंज बताया। उन्होेंने कहा कि ऐसे आदर्शों से सीख लेकर युवाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्वांचल के गांधी जयराम वर्मा की जयंती पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंधक मीरा देवी गुप्ता की अध्यक्षता में मनायी गयी जयंती में अतिथियों ने जयराम के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कहा कि वे मौजूदा युवा पीढ़ी के लिए प्रकाश पुंज हैं। सभी को उनके आदर्शों से सीख लेकर देश व समाज की सेवा में आगे बढ़ना चाहिए। प्रमोद कुमार गुप्ता, माया कुमार अग्रहरि, वीरेंद्र कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा नाजिया, खुशबू, कुमकुम, शिवानी, नीलू सागर, अरुण, शिवम, मिथुन, अमन व सचिन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर इंद्रमती, संगीता, अखिलेश कुमार, रमावती देवी, सुशीला देवी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी व राहुल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूर्वांचल के गांधी जयराम वर्मा की जयंती जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा में उल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य सालिकराम वर्मा ने विद्यालय परिसर में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। रामलखन वर्मा, रघुपति वर्मा, रामानंद वर्मा, ऊषा वर्मा, शिव पुजारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर पंचायत इल्तिफातगंज स्थित चौराहे पर लगी जयराम वर्मा की प्रतिमा पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।

सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के नेतृत्व में सपा नेता विजय यादव, घनश्याम यादव, इंकलाब बेग, प्रधान रामनाथ पांडेय ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा भाजपा नेता अमित पांडेय, राजेश पांडेय, राकेश शर्मा, शिवनायक वर्मा आदि ने जयराम वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक पवन पांडेय, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, राकेश कुमार, मदनलाल व जगदीश पाठक आदि ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed