{"_id":"6760671ddc12ac698a025763","slug":"youth-should-get-jobs-and-women-should-get-security-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126286-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवाओं को नौकरी और महिलाओं को मिले सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवाओं को नौकरी और महिलाओं को मिले सुरक्षा
Mon, 16 Dec 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जन अधिकार पार्टी की बैठक सोमवार को अकबरपुर नगर के लोहिया भवन के निकट हुई। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें युवाओं को नौकरी, महिलाओं को सुरक्षा और किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई।
जिला प्रभारी हरिगोपाल मौर्य ने कहा कि युवाओं को लेकर वादे व दावे तो बढ़-चढ़कर किए जा रहे, लेकिन उसे जमीनी हकीकत देने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। न तो नौकरी मिल रही और न ही रोजगार। इससे डिप्रेशन का शिकार हो रहे युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, अमरजीत, रवींद्र कुमार, इंद्रबली, अनिल कुमार ने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बीते कुछ समय से उत्पीड़न व हिंसा बढ़ी है। इस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। आर्थिक रूप से संकट के दौर से गुजर रहे किसानों की समस्याओं को दूर करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।