{"_id":"5f31571e8ebc3e3d065c3df5","slug":"youth-shot-injured-ambedkar-nagar-news-lko5345225176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को लगी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव में रविवार रात गोली चलने से खेत जा रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट व हाथ में लगी बताई जाती है। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समडीह गांव का है। रविवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहे से चली गोली की चपेट में आकर गांव निवासी दीनानाथ 38 पुत्र रामकिशोर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट व हाथ में लगी। घटना के बाद आननफानन में परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल को जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस बीच घायल के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में दर्शाया है कि उनका पुत्र रात में फसल की रखवाली के लिए खेत में जा रहा था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो तीन लोगों ने उस पर फायर कर दिया। वह गुहार लगाता हुए घर की तरफ भागा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घायल का इलाज चल रहा है। घायल के पिता की तहरीर पर सुभाष, पंकज तथा एक अन्य विरुद्घ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।