{"_id":"5f31571f8ebc3e3ce2735417","slug":"youth-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-ambedkar-nagar-news-lko5345235168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बिना कुछ बताए रविवार देर शाम घर से निकले युवक का शव सोमवार सुबह संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर स्थित आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
मामला भीटी थाना अंतर्गत कोर्रा गांव का है। सोमवार सुबह गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस पर वहां भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दुर्गेश जायसवाल (21) पुत्र गयाप्रसाद के रूप में हुई। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
इसी बीच एसओ नारदमुनि सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है। उधर परिवारीजनों ने बताया कि रविवार शाम दुर्गेश बगैर कुछ बताए घर से बाहर निकल गया था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला।