{"_id":"5869458c4f1c1b255eeedc86","slug":"youth-killed-in-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में रविवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जाती है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी सुधीर (26) पुत्र साधू रविवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आ रहा था। अकबरपुर-मालीपुर मुख्य मार्ग पर सुरहुरपुर के निकट उसकी एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सुधीर व उसकी बाइक पर पीछे बैठा गांव निवासी मनोज (24) पुत्र शिवप्रसाद बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सुधीर ने दम तोड़ दिया जबकि मनोज की हालत गंभीर बनी हुई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची मालीपुुर पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों के परिवारीजनों को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी अरुण कुमार (17) पुत्र रामलुटावन रविवार को जिला मुख्यालय के निकट एक जीप की टक्कर से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह टांडा रोड से साइकिल से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, भीटी थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी मोहम्मद कलीम (20) पुत्र सरफराज रविवार दोपहर भीटी के निकट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। उसे भीटी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी रघुवीर (32) पुत्र कृष्णकुमार भी शनिवार देर शाम अकबरपुर से घर जाते समय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।