{"_id":"5e4c15fe8ebc3ef26a6a8dc2","slug":"youth-killed-by-bike-collision-ambedkar-nagar-news-lko509270832","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुत्री को हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए खेमापुर छोड़कर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे युवक की अटवाई नहर के पास एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अंतर्गत यरकी गांव निवासी अशोक (35) पुत्र संचित मंगलवार सुबह अपनी पुत्री को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए खेमापुर गया था। वहां पुत्री को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर वह अटवाई स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जाने लगा। अशोक जब अटवाई नहर के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने अशोक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया।
भीटी के रिउना निवासी पवन (30) पुत्र दलसिंगार अपनी 60 वर्षीय मां चंद्रावती को बाइक से लेकर भीटी जा रहा था। दरसपुर के निकट पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। टांडा के चिंतौरा निवासी विकास (16) पुत्र रामजीत सोमवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
टांडा कोतवाली अंतर्गत भोजपुर गांव निवासी संतोष (20) पुत्र सर्वजीत सोमवार देर शाम गांव के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। हंसवर थाना अंतर्गत रामपुर बेनीपुर निवासी सुमित्रा (50) पत्नी सुरेंद्र व गुलाबी (48) पत्नी रामचंदर मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम संतोष की मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।