{"_id":"690e3bb0275e245bf507ae4a","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144938-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के अढ़नपुर निवासी अर्जुन कुमार (21) की सड़क हादसे में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को अर्जुन गोसाईगंज गए थे। शाम सात बजे बाइक से गोसाईगंज-भीटी मार्ग के रास्ते वापस घर आ रहे थे। दिलावलपुर मोड़ के पास पहुंचे थे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई रिक्शा से जा टकराई। हेलमेट न पहनने के चलते सिर में गंभीर चोटें लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी भीटी भिजवाया था। वहां हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर और इसके बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। मृतक के पिता जगलाल की एक दशक पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे अभी विवाह भी नहीं हुआ था। छोटा भाई भीम है।