{"_id":"6a3ac32fdcd400b17f0085d9","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-saryu-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159123-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू में नहाते समय युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
Tue, 23 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
अजमेरी बादशाह गांव में मंगलवार को बंटी लाल की नदी में डूबने से मौत की सूचना मिलते ही घर के निकट
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा क्षेत्र के अजमेरी बादशाह गांव निवासी बंटी लाल (36) नहाते समय सरयू में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक बंटी लाल मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फूलपुर स्थित बरामशहीद के पास सरयू नदी में स्नान करने गए थे। काफी देर तक घर लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
इसी दौरान नदी किनारे उनकी साइकिल और कपड़े पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। करीब 11 बजे स्नान स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर फूलपुर गांव के निकट युवक का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि गहरे पानी में जाने और तेज लहरों के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि नदी में डूबने से मौत हुई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बंटी की मौत से पत्नी संजू और 11 वर्षीय पुत्र ईशू रो-रोकर बेहाल हैं। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उनके बड़े भाई का भी निधन हो गया था। बड़े भाई की मौत के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि बंटी लाल की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पिता पांचूराम की भी मौत हाे चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार बंटी पीओपी का काम करते थे। मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।