फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth drowned in river during bath, death

स्नान के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत

Fri, 13 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in river during bath, death
राजेसुल्तानपुर। दोस्तों के साथ शुक्रवार को पिकिया नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने ढाई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी तुषार सिंह (20) सुबह करीब दस बजे गांव के ही अन्य युवकों के साथ कबड्डी खेलने के बाद गांव के पूर्वी छोर पर स्थित पिकिया नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने चला गया। बताया जाता है कि नदी में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गया। पानी के तेज बहाव के चलते वह अनियंत्रित हो गया और डूबने लगा। तुषार को डूबते देख दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, हालांकि पानी का बहाव तेज होने से सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच युवक पानी में डूब गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने पानी में जाल डालकर युवक की खोजबीन शुरू की। करीब ढाई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। इस बीच सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने युवक को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामा कर शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed