फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies of dengue, wife positive

डेंगू से युवक की मौत, पत्नी पॉजिटिव

Sat, 05 Nov 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue, wife positive
अंबेडकरनगर के टांडा में जांच करती टीम। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डेंगू से जलालपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। परिवार में इससे रोना-पीटना मच गया है। प्रशासन के रिकार्ड में हालांकि यह मौत अभी दर्ज नहीं है क्योंकि युवक का निधन लखनऊ में हुआ है। युवक की पत्नी भी डेंगू से प्रभावित है। इस बीच शनिवार को जिले में डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए। टांडा विकास खंड क्षेत्र के खेतापुर व महरीपुर में कैंप लगाकर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

डेंगू का असर जिले में बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एक ग्रामीण की मौत डेंगू से हो चुकी है। इसके बाद से डेंगू प्रभावित व्यक्तियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इस बीच जलालपुर नगर के जौकाबाद निवासी सतीश (24) की मौत डेंगू से हो गई। उसे बीते दिनों जलालपुर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्लेटलेट्स तेजी से कम होने पर परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए थे।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसका निधन हो गया। शनिवार को जलालपुर लाने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बताया जाता है कि सतीश की पत्नी सुनीता भी डेंगू से संक्रमित है। हालांकि उसकी हालत बेहतर बताई जाती है। स्वास्थ्य विभाग को सतीश के निधन की जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ दफ्तर में तैनात संक्रामक रोग प्रभारी बनाए गए डॉ. सुल्तान ने बताया कि शनिवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 176 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर आम नागरिकों को जागरूक कर रही है।

शनिवार को विकास खंड टांडा के खेतापुर में लगे स्वास्थ्य शिविर में 23 व महरीपुर में 15 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। इन सभी को दवाइयां भी दी गई। चिकित्सक डॉ. निसार, डॉ. सईद, डॉ. शाहिद, डॉ. देवेंद्र कुमार, नर्स रमा सिंह व अभिषेक की टीम ने गांवों में शिविर लगाया।
फिलहाल डेंगू से किसी नए मरीज की मौत की जानकारी नहीं है। जलालपुर से विभाग की टीम को भेजकर जानकारी कराई जा रही है।
-डॉ. संजय वर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed