फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies in vehicle collision

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 16 Feb 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नसरुल्लाहपुर गांव निवासी लालमन (25) मंगलवार को दोपहर आसोपुर स्थित अपनी ननिहाल में मौजूद मां को लेने जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह आसोपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही जीप ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इस बीच हादसे में घायल युवक को सांस चलने की उम्मीद में सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अलीगंज यशवंत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के समंथा गांव निवासी अभिमन्यु (40) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जाते समय पहितीपुर बाजार के पास ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भीटी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी रमेश (28) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय गांव के निकट अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी अरुण (40) देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अरविंद (25) सुबह बाइक से सम्मनपुर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर निवासी शमा (50) पत्नी मोहम्मद असलम देर शाम बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed