फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies after being hit by sugarcane laden trolley

Ambedkar Nagar News: गन्ना लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 06 Feb 2024 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by sugarcane laden trolley
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। बस के इंतजार में देर रात अन्नावां बाजार में खड़े मारुति एजेंसी के कर्मचारी गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आ मौत गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्राली सहित चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद के बेनी तिवारी का पूरा निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (34) टांडा रोड स्थित मारुति एजेंसी में काम करता था। बताया जाता है कि वह रात में घर जा रहा था। अन्नावां बाजार में बस के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच श्रवणक्षेत्र की तरफ से आई गन्ना लदी ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिर कुचल जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन भी पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed