फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   youth cummit sucide due to familiar distress

पारिवारिक कलह में युवक ने लगायी फांसी

Sun, 28 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 28 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के दशवनपुर गांव निवासी शिवप्रसाद के पुत्र सुनील (28) का शव रविवार सुबह पशुशाला में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। बताया जाता है कि सुनील का उसकी पत्नी व परिवारीजनों से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था।

विज्ञापन


इससे वह काफी परेशान रहा करता था। घटना के एक दिन पहले भी परिवारीजनों में कहासुनी हुई थी। परिवारीजनों को यह अंदाजा तक नहीं था कि सुनील ऐसा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन


शनिवार शाम को पूरा परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। रात में किसी समय उसने पशुशाला में लगी बड़ेर के सहारे रस्सी से फांसी का फंदा तैयार किया और झूल गया। रविवार सुबह जब उसके पिता शिवप्रसाद पशुओं को चारा देने गए तो पशुशाला में शव लटकता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।  इसी बीच सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed