फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth came out with the tricolor in their hands

Ambedkar Nagar News: हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा

Sat, 15 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth came out with the tricolor in their hands
अकबरपुर में सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में एकता यात्रा में मौजूद एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व अन
अंबेडकरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत के तहत शनिवार को एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर से एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पदयात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुभारंभ से पूर्व युवाओं ने वंदे मातरम, सरस्वती वंदना तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति बड़ा नीक लागे अपने देसवा के माटी ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। तिरंगा झंडों के साथ सड़क पर उतरे युवाओं ने डीजे की धुन के बीच पद यात्रा शुरू की, जो महात्मा गांधी चौक, फव्वारा चौराहा, पुरानी तहसील होते हुए पटेल तिराहे पर संपन्न हुई। पूरा मार्ग सरदार पटेल अमर रहें, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान रहा। पटेल तिराहा पर समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी व प्रदेश महामंत्री पदम सेन चौधरी ने कहा कि पटेल जी ने कठिन परिस्थितियों में भी साहसिक निर्णय लेकर भारत को एकजुट रूप दिया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश–एक झंडा के विचार और 05 अगस्त 2019 के ऐतिहासिक निर्णय की भी चर्चा की।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया, युवा शक्ति उनके आदर्शों से प्रेरणा लें। नगर पालिका अकबरपुर के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा, पूर्व राज्यमंत्री विद्यावती राजभर, पूर्व अध्यक्ष रमा शंकर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री देव पटेल, ओंकार नाथ वर्मा, मेरा युवा भारत के सक्रिय स्वयंसेवक प्रवीण श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार, नितिन वर्मा, संजय वर्मा, पिंकी विश्वकर्मा, विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed