{"_id":"5f6246c08ebc3edc36273563","slug":"youth-arrested-with-knife-in-district-court-ambedkar-nagar-news-lko5404875124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद न्यायालय परिसर में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद न्यायालय परिसर में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर बुधवार को चेकिंग अभियान चला रही पुलिस टीम ने जनपद न्यायालय परिसर से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस सफलता पर एसपी ने टीम को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है।
गौरतलब है कि एसपी आलोक प्रियदर्शी के सख्त निर्देश पर इन दिनों जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
बुधवार को एसआई वकील सिंह यादव, एसआई अकबाल बहादुर सिंह, सिपाही सचिन पांडेय, देवेश कुमार व मोहम्मद खालिद जनपद न्यायालय परिसर पहुंचे। यहां संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। गेट नंबर एक के निकट शहजादपुर खान मार्केट निवासी मुजम्मिल की तलाशी ली तो उसकी जेब में एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इस पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस कर्मियों की इस सफलता पर एसपी ने टीम को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।